Posts: 76,182
Threads: 890
Likes Received: 11,668 in 9,578 posts
Likes Given: 22
Joined: Dec 2018
Reputation:
118
जब शादी के लिए रिश्ता ढूंढने की बात आती है, तो सांवले रंग की लड़कियों को खूब सारी बातें सुननी पड़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में अभी भी ज्यादातर लड़कों के माता-पिता लड़की के गुणों से ज्यादा उसके रंग रूप को प्राथमिकता देते हैं। यही एक वजह भी है कि सांवले रंग वाली लड़कियों को अपनी शादी के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है।
टीवी-होर्डिंग्स और न्यूजपेपर के फ्रंट पेज पर गोरा करने की क्रीम वाले ऐड तो आपने देखे होंगे? सवाल ही गलत है, सभी ने देखे ही होंगे, जो लगभग एक जैसे ही होते हैं। इन विज्ञापनों में सांवलापन घटाने वाली फेयरनेस क्रीम न केवल खुद से नफरत करने को मजबूर करती है बल्कि समाज का एक पक्ष इन पर निर्भर भी हो जाता है, जिसके चलते ज्यादातर मां-बाप अपनी बेटी को फेयरनेस ट्रीटमेंट लेने के लिए कहते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यहां यह है कि सांवले रंग का खूबसूरती से क्या लेना-देना है?
जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेले हैं.
भीड़ है क़यामत की फिर भी हम अकेले हैं.
Posts: 76,182
Threads: 890
Likes Received: 11,668 in 9,578 posts
Likes Given: 22
Joined: Dec 2018
Reputation:
118
म इस बात को मानते हैं कि हर कोई गोरा-सुंदर और हैंडसम पार्टनर चाहता है। लेकिन अगर लड़की रंग थोड़ा दबा हुआ है, तो उससे परेशानी क्या है? त्वचा का रंग बदल जाने से क्या एक इंसान की पूरी शख्सियत बदल जाती है? जरूरी है क्या कि अगर लड़की देखने में गोरी है, तो वह नेचर में भी अच्छी होगी।
यही एक वजह भी है कि इन्हीं सब दकियानूसी सोच की वजह से सांवली रंग की लड़कियों को शादी के लिए न जाने क्या-क्या झेलना पड़ता है। अपने रंग की की वजह से उन्हें केवल रिजेक्शन मिलते हैं बल्कि ऐसी लड़कियों की शादी भी एक बड़ा मुद्दा बनकर रह जाता है। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि 4 महिलाओं ने अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें अपने सांवले रंग के कारण कितनी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेले हैं.
भीड़ है क़यामत की फिर भी हम अकेले हैं.
Posts: 76,182
Threads: 890
Likes Received: 11,668 in 9,578 posts
Likes Given: 22
Joined: Dec 2018
Reputation:
118
26 साल की रजिया कहती हैं कि 'मैंने अपने सांवले रंग को लेकर बहुत ताने सुने हैं। इससे भी बड़ी बात कि लोग मुझे मेरे स्किन टोन को हल्का करने की मुफ्त में सलाह क्याें देते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि अपने चेहरे का रंग हल्का करने के लिए दही और नींबू लगाएं, तो कोई मुझे ट्रीटमेंट की सलाह देता है।
जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेले हैं.
भीड़ है क़यामत की फिर भी हम अकेले हैं.
Posts: 76,182
Threads: 890
Likes Received: 11,668 in 9,578 posts
Likes Given: 22
Joined: Dec 2018
Reputation:
118
29 साल की उतिशा कहती हैं कि 'मैंने जितने भी मेकअप प्रोफेशनल से सलाह ली, उनमें से ज्यादातर लोगों ने मुझे मेरे रंग को गोरा करने की सलाह दी। एक मेकअप आर्टिस्ट ने मुझे ऐसा प्लान बताया जो न केवल बहुत ज्यादा महंगा था बल्कि मेरे लिए जरूरी भी नहीं था।
उसने मुझसे कहा कि ट्रीटमेंट करने के बाद ही वह मेरा मेकअप करेगी। सच पूछिए तो इसके बाद मैंने उसे अपने घर में पानी की तक नहीं पूछा। उसे समझना चाहिए कि मेरी डार्क स्किन टोन पूरी तरह से नेचुरल है। मैं इसे क्याें बदलवाना चाहूंगी।
जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेले हैं.
भीड़ है क़यामत की फिर भी हम अकेले हैं.
Posts: 76,182
Threads: 890
Likes Received: 11,668 in 9,578 posts
Likes Given: 22
Joined: Dec 2018
Reputation:
118
जब मेरी शादी की बात चलने लगी, तो आस-पड़ोस की आंटियां मेरे रंग को लेकर बहुत गपशप करती थीं। वह अक्सर कहती रहती थीं कि ये तो सांवली है, इसकी शादी कैसे होगी। इस तरह के ताने सुनकर मैं बहुत रोती थी। लेकिन अब वो आंटियां खुद एक जोक बनकर रह गई हैं।
मुझे उनकी बातें सोचकर अब हंसी आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ज्यादा खुश हूं।
जिंदगी की राहों में रंजो गम के मेले हैं.
भीड़ है क़यामत की फिर भी हम अकेले हैं.